मूलांक 2 का अंक ज्योतिष 2024 चंद्रमा के प्रभाव के चलते आपके भीतर अच्छी सृजनात्मक क्षमता अर्थात क्रिएटिविटी देखने को मिल सकती है। सामान्य तौर पर आप भावना प्रधान व्यक्ति होंगे। आप दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं तथा दूसरों से भी ऐसी उम्मीद रखते हैं कि वो लोग भी आपकी भावनाओं की पूरी कदर करें। चंद्रमा को स्वभाव से चंचल किंतु अंदर से ममतामयी ग्रह माना गया है। अतः आप शांत स्वभाव के होते हुए भी कभी कभार चंचल देखे जा सकते हैं। आपकी मानसिक क्षमता काफी मजबूत होगी। आप ज्यादातर कामों को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं। आप अपने संबंधों और रिश्तों को खूब महत्व देते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यदि किसी काम में आपको संतुष्टि नहीं मिलती है तो आप उसे काम को छोड़ सकते हैं और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि इस मामले में आपको थोड़ा सा संशोधन करने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि जरूरी नहीं की हर काम शुरुआत से ही आपको संतुष्टि दे। कई बार शुरुआत में परेशानी देने वाला काम आगे चलकर के बहुत अच्छे परिणाम भी देता है। अतः धैर्य को बढ़ाने की कोशिश आपके लिए फायदेमंद रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर निराश होने से बचेंगे तो जीवन में काफी तरक्की करेंगे।
मूलांक 1 का अंक ज्योतिष 2024 सूर्य के प्रभाव के चलते आप स्वाभिमानी स्वभाव के होंगे। हालांकि कभी-कभी स्वाभिमान अभियान में बदल जाता है जिसके कारण कुछ लोग आपको अहंकारी समझ सकते हैं। हालांकि वास्तव में आप स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। सूर्य के प्रभाव के चलते आपके स्वभाव में थोड़ा सा गुस्सा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा देखा जा सकता है। हालांकि आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं वहां अपना पूरा अनुभव और ज्ञान लगाकर अग्रणी बन जाते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करते हैं। मित्रों के साथ घूमना फिरना और जीवन का आनंद लेना आप आपको अच्छा लगता है लेकिन मित्रों से भी अपनात्व के साथ-साथ आप सम्मान की उम्मीद भी रखते हैं। आपके भीतर नेतृत्व की क्षमता विद्यमान रहती है। आप जहां भी जाते हैं लोगों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं। प्यार जताने में आप थोड़ा सा पीछे रह सकते हैं लेकिन प्यार करने में आप आगे रहते हैं। अर्थात आप जिसे अपना मानते हैं उसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। हालांकि आप अपने इस अपनत्त्व और प्रेम को सही ढंग से बताने व जताने में संकोच करते हैं। आप एक अनुशासित व्यक्ति हैं और यही आपकी सफलता का रास्ता भी खोलेगा। अर्थात अनुशासन और नियमों का पालन आपको आगे ले जाने में मदद करेगा।
कर्क राशि कर्क भविष्यफल के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति दशम भाव में विराजमान हो कर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में आपकी मदद करेंगे और 1 मई के बाद यह आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। धर्म-कर्म के मामले में आपकी रूचि जागेगी। राहु पूरे वर्ष आपके नवम भाव में बने रहेंगे जिससे आपको तीर्थ स्थानों के दर्शन और विशेष नदियों में स्नान करने का मौका मिल सकता है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। यह वर्ष यात्राओं से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप यह समय प्रेम और आर्थिक लिहाज से अनुकूल रहेगा। सूर्य और मंगल के छठे भाव में और शनि महाराज के आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के प्रति आपको सावधानी रखनी होगी और खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रयास करने होंगे।
मिथुन भविष्यफल के अनुसार, ग्रहों की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति एकादश भाव में विराजमान होकर अनेक सफलताएं प्रदान करेंगे। आर्थिक रूप से यह बहुत मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रेम को बढ़ाते रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भी समस्याओं में कमी आएगी। शनि भाग्य के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहकर आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे जिससे रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे।
वृषभ राशिफल 2024 के इस विशेष लेख में हम आपको यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि वर्ष 2024 के दौरान वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कैसे-कैसे बदलाव आने वाले हैं। नया वर्ष आपके लिए क्या उन्नति से भरा वर्ष होगा या आपको अपनी मेहनत से ही इस वर्ष को भी सींचना होगा और तभी जाकर आपको कुछ प्राप्त हो पाएगा। यदि आपका जन्म वृषभ राशि के अंतर्गत हुआ है तो इस राशिफल को विशेष रूप से आप ही के लिए निर्मित किया गया है। इस राशिफल के माध्यम से आपको अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि आपके प्रेम संबंध और उनमें आने वाले उतार-चढ़ाव की स्थिति, विवाह होने की संभावनाएं और वैवाहिक जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, जीवन में वित्तीय स्थिति, संपत्ति और वाहन की स्थिति, संतान से संबंधित समाचार, आपका करियर, आपकी नौकरी, आपका व्यापार, आपकी आर्थिक स्थिति, धन लाभ और हानि, आपका व्यवसाय, आपकी शिक्षा, आपका स्वास्थ्य, आदि के बारे में सभी प्रकार की जानकारी देने का प्रयास किया गया है।
मेष राशि मेष भविष्यफल के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ स्थित होंगे जिससे लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपको एक अच्छा ओहदा मिल सकता है। आप धर्म-कर्म के मामलों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आपके प्रथम भाव में बने रहकर आपके प्रेम भाव, आपके वैवाहिक जीवन, आपके व्यापार और आपके धर्म के भाव को मजबूत बनाएंगे जिससे आपको इन सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। आपको वर्ष की शुरुआत में राजयोग सरीखे परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए दिल खोलकर अवसरों का लाभ उठाएं। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे खर्चे लगातार बने रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करना होगा।
Number 9 in Lo Shu Grid Number 9 represents the fire element and lies in the South of the Lo Shu Grid. 9 Number is of Mars and stands for reputation. If Number 9 is missing from your Lo Shu Grid chart, the name and fame of the person will decrease, and struggles will increase in life. Missing Number 9 in Lo Shu Grid
Number 8 in Lo Shu Grid Number 8 represents the Earth element and lies in the North East of the Lo Shu Grid. Number 8 is ruled by Saturn. It relates to fame and justice. If this Number is missing in your Lo Shu Grid chart, you can face several ups and downs in life. Missing Number 8 in Lo Shu Grid Missing Numbers in Lu Shu Grid impacts a person’s life in different ways.
Number 7 in Lo Shu Grid Number 7 represents the metal element and is the ruling Number of Ketu. Number 7 is mainly related to finance, spirituality, and children. If Number 7 is missing in the Lo Shu Grid chart, the energy associated with Number 7 will be absent from the person’s life.
Number 6 in Lo Shu Grid Number 6 represents the metal element. Number 6 is ruled by Venus, famous for wealth and entertainment. If Number 6 is Missing from the Lo Shu Grid chart, the person will miss the energy of Number 6 and can face difficulties in marriage and wealth.
Number 5 in Lo Shu Grid Number 5 is a vital number in the Chinese Lo Shu Grid. It occupies the central position in the Lo Shu Grid chart and represents the Earth Element. Number 5 indicates mental and emotional balance and relates to marketing and business activities. If Number 5 is missing in your chart, it affects your success rate.
Number 4 in Lo Shu Grid Number 4 is ruled by Uranus and represents the wood element. Uranus is responsible for luck and wealth. If Number 4 is present in the Lo-Shu Grid, the person possesses luck and fortune. But, if Number 4 is missing in the Lo Shu Grid chart, financial problems can arise. Missing Number 4 in Lo Shu Grid