मेष-राशि राशिफल 2024

Dec 15, 2023
Astrology
मेष-राशि राशिफल 2024

मेष राशि

मेष भविष्यफल के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में आपके नवम भाव में सूर्य महाराज के साथ स्थित होंगे जिससे लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपको एक अच्छा ओहदा मिल सकता है। आप धर्म-कर्म के मामलों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। देव गुरु बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में आपके प्रथम भाव में बने रहकर आपके प्रेम भाव, आपके वैवाहिक जीवन, आपके व्यापार और आपके धर्म के भाव को मजबूत बनाएंगे जिससे आपको इन सभी क्षेत्रों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके बाद 1 मई को देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। आपको वर्ष की शुरुआत में राजयोग सरीखे परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए दिल खोलकर अवसरों का लाभ उठाएं। राहु महाराज पूरे महीने द्वादश भाव में बने रहेंगे जिससे खर्चे लगातार बने रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करना होगा।

Rashifal 2024 के अनुसार, अनुसार साल की शुरुआत में इस राशि के प्रेमी जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शनि महाराज आपके प्रेम की परीक्षा लेंगे इसलिए आपको सच्चाई के साथ अपने रिश्ते में बने रहना होगा। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में इस वर्ष प्यार आ सकता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच प्रियतम के साथ अनुकूल संबंध रहेंगे और साथ में घूमने फिरने जा सकते हैं। करियर के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दशम भाव के स्वामी शनि देव जी के एकादश भाव में बने रहने से करियर में स्थायित्व आएगा और आपको अच्छी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। विद्यार्थियों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव आपको अच्छा विद्यार्थी बनाने में मदद करेगा। पारिवारिक जीवन में वर्ष की शुरुआत अनुकूलता लेकर आएगी। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा लेकिन वर्ष के अंतिम महीनों में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक संबंधों में वर्ष की शुरुआत बढ़िया रहेगी। किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों का विवाह इस वर्ष विवाह हो सकता है। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन और लाभ की स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। व्यर्थ के व्यय लगे रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु तथा अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं और सिर दर्द तथा अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं।

मेष प्रेम व विवाह राशिफल 2024

Mesh Rashifal 2024के अनुसार,इस वर्ष जातकों के प्रेम संबंधों की कड़ी परीक्षा होगी क्योंकि शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहकर आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे लेकिन यह आपके रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने में आपकी मदद करेंगी। वर्ष की शुरुआत से ही देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में बैठकर पांचवें भाव को देखेंगे जिससे इस वर्ष सिंगल लोगों के जीवन में प्यार आने के योग भी बनेंगे। शनि और बृहस्पति के संयोजन से आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं। इस सालबृहस्पति का गोचर 1 मई को आपके दूसरे भाव में होगा और बृहस्पति की दृष्टि पंचम और सप्तम भाव से हटने के कारण रिश्ते में कुछ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।जो जातक शादीशुदा हैं उनके लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। अप्रैल से जून के मध्य की अवधि थोड़ी परेशानी जनक हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम समय होगा कि जब आपको विवाह का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

मेष करियर व शिक्षा राशिफल 2024

वर्ष की शुरुआत आपके करियर में स्थायित्व लेकर आएगा। इस दौरान आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। आपकी तनख्वाह में वृद्धि के संकेत भी मार्च से लेकर अप्रैल के बीच दिखाई दे रहे हैं। यदि आप नौकरी बदलने की फिराक में हैं तो, इसके लिए अगस्त का महीना बेहतर रहेगा लेकिन इसी महीने में आपको वर्तमान नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी रखना अपेक्षित होगा। सितंबर और अक्टूबर को छोड़कर नवंबर और दिसंबर के महीने आपको आपके करियर में अच्छी सफलता देंगे। अप्रैल से सितंबर के बीच कोई नया व्यापार शुरू भी कर सकते हैं। आपको विदेश जाने के बहुत मौके इस वर्ष मिलेंगे। आपके काम के सिलसिले में आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी। 

वर्ष की शुरुआत छात्रों के लिए शानदार रहेगी क्योंकि बृहस्पति महाराज आपके पंचम भाव और नवम भाव को देखेंगे तथा प्रथम भाव में विराजमान रहेंगे। आपकी चीजों को याद रखने की आपकी क्षमता काफी अच्छी रहेगी। सितंबर से अक्टूबर के बीच का महीना आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफल बना सकता है और इससे पूर्व मई से जून के बीच का समय भी आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। यदि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बात की जाए तो वर्ष की शुरुआत बहुत अनुकूल है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो यह इच्छा आपकी इस वर्ष पूरी हो सकती है। 



Recent Posts

More About Shoperclub