Gold Silver Price Today, 29 January 2026: चांदी 4 लाख के पार, सुबह-सुबह ₹17000 से ज्यादा महंगी हुई, जानें MCX पर आज का भाव

Jan 29, 2026
Trending
Gold Silver Price Today, 29 January 2026: चांदी 4 लाख के पार, सुबह-सुबह ₹17000 से ज्यादा महंगी हुई, जानें MCX पर आज का भाव

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में गुरुवार को जबरदस्त तेजी आई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 17 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई। इस तेजी के साथ यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं सोने में भी बड़ा उछाल आया। फरवरी डिलीवरी वाला सोना 11 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1.77 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। गुरुवार सुबह 9:40 बजे चांदी प्रति किलो 18,479 रुपये की तेजी के साथ 4,03,845 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 12,105 रुपये उछलकर 1,78,020 रुपये पर था।

इस तेजी के साथ एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। यह पहली बार है जब चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंची है। इस तेजी की मुख्य वजह भू-राजनीतिक तनावों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग का लगातार बढ़ना है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले और आगे और दरें बढ़ाने की बहुत कम गुंजाइश के संकेतों ने भी निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ाया है।

10 दिन में एक लाख बढ़ी चांदी

चांदी की कीमत में पिछले 10 दिन में एक लाख रुपये की तेजी आई है। एमसीएक्स पर चांदी 19 दिसंबर को 3 लाख रुपये पर पहुंची थी। आज यह 4 लाख रुपये पार कर गई है। ऐसे में मात्र 10 दिनों में ही इसमें एक लाख रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इससे पहले उसे 2 से लाख रुपये तक पहुंचने में सिर्फ एक महीने का समय लगा था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) लगभग 3% बढ़कर 5,591.61 डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह पीली धातु सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर के पार गई थी और इस हफ्ते अब तक 10% से ज्यादा बढ़ चुकी है, जो बाजर में जोखिम से बचने की खरीदारी की तीव्रता को दिखाता है।

भौतिक बाजारों में सोने का आज का भाव

दिल्ली: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,648 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,792 रुपये है।
मुंबई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,528 रुपये है, और शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,672 रुपये है।
चेन्नई: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,24,888 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,36,240 रुपये है।
हैदराबाद: स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,22,528 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,33,672 रुपये है।

Recent Posts