मूलांक 1 का अंक ज्योतिष 2024

Dec 15, 2023
Loshu & Numerology
मूलांक 1 का अंक ज्योतिष 2024

मूलांक 1 का अंक ज्योतिष 2024

सूर्य के प्रभाव के चलते आप स्वाभिमानी स्वभाव के होंगे। हालांकि कभी-कभी स्वाभिमान अभियान में बदल जाता है जिसके कारण कुछ लोग आपको अहंकारी समझ सकते हैं। हालांकि वास्तव में आप स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। सूर्य के प्रभाव के चलते आपके स्वभाव में थोड़ा सा गुस्सा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा देखा जा सकता है। हालांकि आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं वहां अपना पूरा अनुभव और ज्ञान लगाकर अग्रणी बन जाते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करते हैं। मित्रों के साथ घूमना फिरना और जीवन का आनंद लेना आप आपको अच्छा लगता है लेकिन मित्रों से भी अपनात्व के साथ-साथ आप सम्मान की उम्मीद भी रखते हैं। आपके भीतर नेतृत्व की क्षमता विद्यमान रहती है। आप जहां भी जाते हैं लोगों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं। प्यार जताने में आप थोड़ा सा पीछे रह सकते हैं लेकिन प्यार करने में आप आगे रहते हैं। अर्थात आप जिसे अपना मानते हैं उसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। हालांकि आप अपने इस अपनत्त्व और प्रेम को सही ढंग से बताने व जताने में संकोच करते हैं। आप एक अनुशासित व्यक्ति हैं और यही आपकी सफलता का रास्ता भी खोलेगा। अर्थात अनुशासन और नियमों का पालन आपको आगे ले जाने में मदद करेगा।

साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 9, 8, 2 और 4 अंको का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसे में साल 2024 आपके बहुत सारे कामों को संपूर्णता की ओर ले जाने में मदद करेगा। आपके भीतर एक अच्छा उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। आप घर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। यद्यपि एक और 9 के बीच एवरेज लेवल के संबंध माने गए हैं लेकिन फिर भी आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में यह अंक काफी मददगार सिद्ध होंगे। हालांकि इन अंकों का कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। फलस्वरूप आपके भीतर क्रोध या अहंकार की अधिकता देखने को मिल सकती है। यदि आप क्रोध और अहंकार से बचेंगे तो न केवल पारिवारिक बल्कि कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में इस साल के अंक आपके लिए काफी हद तक मददगार सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी इत्यादि की खरीदारी के लिए भी यह साल सहयोगी सिद्ध हो सकता है। संतान से जुड़े मामलों में इस वर्ष आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत रहेगी। वहीं प्रेम संबंधों में भी आपको बड़ी ही विनम्रता के साथ बर्ताव करना जरुरी रहेगा। दांपत्य संबंधी मामलों में भी इस वर्ष आपको औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं| यदि आपसी संदेह और क्रोध से बचेंगे तो निजी जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे। यदि आप इन सावधानियां को रखेंगे तो अंक 8 और 4 से मिलने वाले नकारात्मक परिणामों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। अन्यथा कभी कभार जिद्द, कन्फ्यूजन या अति उत्साही होने की स्थिति में कुछ नुकसान भी अंक 8 और 4 दे सकते हैं। उम्मीद है इन सावधानियां को रखकर आप अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि सामान्य तौर पर साल 2024 आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उपाय: भाई-बंधु और मित्रों के साथ अच्छे संबंध रखना तथा प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी को देसी घी मिला हुआ सिंदूर का चोला चढ़ाना साथ ही साथ सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।

Recent Posts

More About Shoperclub