Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का मानना था कि संकट अचानक नहीं आता, बल्कि वह पहले ही कई संकेत देकर इंसान को चेतावनी देता है. अगर हम इन संकेतों को समझकर समय रहते कदम उठा लें, तो बड़ी से बड़ी परेशानी से भी बच सकते हैं.
बार-बार असफल होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप बार-बार मेहनत करने के बावजूद असफल हो रहे हैं, तो यह केवल आपकी क्षमता की कमी नहीं बल्कि आने वाली मुसीबत का संकेत हो सकता है. चाणक्य के अनुसार, अपने जीवन या कामों में बार-बार असफल होना इस बात का इशारा है कि आपके आस-पास कोई गलत दिशा में एनर्जी काम कर रही है. ऐसे समय में अपने कामों का मूल्यांकन करना और असफलता को टालने के लिए सही कदम उठाना बेहद जरूरी है.
रिश्तों में दरार आना
चाणक्य नीति के अनुसार जब परिवार या करीबी दोस्तों के साथ रिश्ते बिगड़ने लगें, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगें और मनमुटाव बढ़े, तो यह भी आने मुसीबत का संकेत है. चाणक्य कहते हैं कि, घर का माहौल अगर नेगेटिव हो जाए, तो व्यक्ति का मेंटल बैलेंस बिगड़ता है और सही फैसले लेने की क्षमता खत्म होने लगती है, जिस वजह से मुसीबतें बढ़ जाती हैं.
अचानक पैसों का नुकसान होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर बिना किसी कारण आपको पैसों का नुकसान होने लगे जैसे पैसे का कहीं फंस जाना, काम बिगड़ जाना या अचानक खर्च बढ़ जाना, तो यह संकेत है कि पैसों से जुड़ी समस्या आने वाली है. चाणक्य कहते हैं कि, ऐसे समय में फिजूलखर्ची रोकनी चाहिए और अपनी आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
सेहत से जुड़ी समस्याएं
चाणक्य नीति में कहा गया है कि, शरीर और मन के बीच गहरा संबंध होता है. अगर अचानक से आपकी सेहत लगातार बिगड़ने लगे, आलस्य बढ़े या बिना कारण थकान महसूस हो, तो यह भी संकेत है कि कोई बड़ा संकट आपके जीवन के दरवाजे पर खड़ा है. इसे नजरअंदाज करना और लापरवाही करना आगे जाकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.
लगातार बुरे सपने आना
सपनों को भी चाणक्य ने जीवन के संकेत माना है. अगर आपको लगातार डरावने या निगेटिव सपने आने लगें जैसे गिरना, अंधेरा, सांप या आग का दिखना तो यह आपके लिए एक तरह से चेतावनी है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई मुश्किल हालात आने वाले है. ऐसे समय में सतर्क रहना और सही फैसला लेना ही समझदारी है.
pic credit to https://in.pinterest.com