मूलांक 7 का अंक ज्योतिष 2024

Dec 15, 2023
Loshu & Numerology
मूलांक 7 का अंक ज्योतिष 2024

मूलांक 7 का अंक ज्योतिष 2024

केतु के प्रभाव के कारण आप स्वतंत्र और अलग विचारधारा रखने वाले स्वभाव के हो सकते हैं। यद्यपि आपको हंसी मजाक करना खूब पसंद होगा लेकिन कभी-कभी किसी के मजाक का बुरा भी आपको लग सकता है। ऐसी स्थिति में आपको चाहिए कि मजाक उसी के साथ करें जिसका मजाक आप बर्दाश्त भी कर सकें। सामान्य तौर पर आपकी कोशिश सबको खुश रखने की रहती है। यही कारण है कि कभी कभार कुछ लोग आपके इमोशंस का गलत फायदा भी उठाते हैं। तो वहीं कुछ लोग आपको धोखा भी दे जाते हैं। सामान्य तौर पर जन्म स्थान से दूर जाने के बाद आपको अधिक तरक्की मिल सकेगी। नई-नई जगह पर जाना और नई-नई चीजों को सीखना आपकी आदत हो सकती है। सामान्य तौर पर आपके भीतर कई रहस्यों को छिपाने की अद्भुत क्षमता भी देखने को मिल सकती है। आपके मन मस्तिष्क को जानना या पहचानना थोड़ा सा कठिन रह सकता है।

अंक ज्योतिष 2024 संकेत देता है कि साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 6, 8, 1, 5, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसी स्थिति में यह साल आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। सामान्य तौर पर आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम आपको मिलने चाहिए। आपके वरिष्ठों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। विशेष कर यदि आपकी बॉस या वरिष्ठ सहकर्मी कोई स्त्री है तो उसके साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और उसके सहयोग से आपको तरक्की मिलने की भी संभावनाएं बन रही हैं। आर्थिक मामले में सामान्य तौर पर साल 2024 आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। पारिवारिक मामलों में आपसी गलतफहमियों से बचने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ किसी भी तरीके की जिद नहीं करेंगे तो संबंध सामान्य तौर पर अच्छे बने रहेंगे। भूमि, भवन या वाहान से संबंधित मामलों में साल अच्छे परिणाम दे सकता है। विशेष कर लग्जरियस चीजों को प्राप्त करने में करने में यह साल आपके लिए काफी मददगार रह सकता है।

अध्ययन अध्यापन से संबंधित मामलों के लिए साल औसत लेवल का रह सकता है लेकिन यदि आप कला या साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको परिणाम काफी अच्छे मिल सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए यह साल बहुत ही अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों के लिए भी साल काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, इस वर्ष आप अपनी जिम्मेदारियां का भली-भांति निर्वहन करने में सफल रहेंगे। सारांश यह कि सामान्य तौर पर साल अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा। अलबत्ता कुछ कामों में अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन मेहनत के सार्थक परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा। साथ ही साथ जब भी संभव हो तब, नहीं तो कम से कम नवरात्रि के समय कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद जरूर लें। अच्छी क्वालिटी का एक इत्र नियमित रूप से प्रयोग करें। ध्यान रहे आपको इत्र प्रयोग करना है डिओड्रंट या स्प्रिट वाले परफ्यूम प्रयोग नहीं करना है।

Recent Posts

More About Shoperclub