मूलांक 6 का अंक ज्योतिष 2024

Dec 15, 2023
Loshu & Numerology
मूलांक 6 का अंक ज्योतिष 2024

मूलांक 6 का अंक ज्योतिष 2024

शुक्र के प्रभाव के कारण आपके भीतर एक अद्भुत आकर्षण देखने को मिल सकता है। आप शौकीन मिजाज हो सकते हैं अथवा आपके भीतर सुंदर उत्साह देखने को मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या अधिक रह सकती है। आपको कला और साहित्य का भी अच्छा ज्ञान होगा। विविध क्षेत्रों का ज्ञान होने के कारण लोग आपको अपनी बातों से दबा नहीं पाएंगे। आप जहां भी जाएंगे कई लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। यानी कि आप लोगों से घिरे रहेंगे और अपनी विशेष पहचान बनाने में कामयाब होगी। कभी कभार आपके स्वभाव में थोड़ी सी जिद या रूठने वाला गुण भी देखने को मिल सकता है। यद्यपि आपके भीतर हर काम को योजना बंद तरीके से करने का गुण पाया जाता है लेकिन कभी-कभी दूसरे के बहकावे में आकर काम करने की स्थिति में आप नुकसान भी उठा सकते हैं। आप अपनी मौज मस्ती के लिए खूब खर्च करते हैं। यही कारण है कि धन बढ़ाने में आप थोड़े से पीछे रह सकते हैं। अर्थात यथार्थ भरा जीवन जीते हुए बचत करने की कोशिश करके आप अच्छा जीवन भी जिएंगे तथा अच्छी बचत भी कर सकेंगे।

अंक ज्योतिष 2024 संकेत दे रहा है कि, साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 5, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसे में आपको यह साल एवरेज लेवल के परिणाम देना चाहेगा। अंक 6 और 5 के बीच औसत लेवल के संबंध माने गए हैं। जो मेहनत के अनुरूप परिणाम देने का काम करते हैं। हालांकि अंक 5 के मिलने के कारण कुछ ऐसे लोग भी आपको मिल सकते हैं जो थोड़ा सा कमीशन या थोड़ा सा हिस्सा लेने के बाद आपके संपर्क आपके फील्ड के बड़े लोगों से जोड़ने में मदद कर सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह साल आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। आपकी पकड़ विभिन्न विषयों के साथ-साथ गणित विषय पर अपेक्षाकृत अधिक रह सकती है। आर्थिक मामलों में इस वर्ष एवरेज लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। अंक 8 के संबंध भी आपके लिए एवरेज है। वहीं अंक 1 के साथ आपके संबंध एवरेज या एवरेज से थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं। अंक 2 आपको औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। वहीं अंक 4 आपको औसत या औसत से थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। इन तमाम कारणों से आपको इस वर्ष उपलब्धि प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भी या साल एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। हालांकि आत्मीय संबंधों में विशेषकर प्रेम संबंध के लिए साल अच्छा रह सकता है। तो वही दांपत्य संबंधी मामलों में एवरेज लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, भूमि भवन या वाहन अथवा पारिवारिक मामलों में साल औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उपाय: उपाय के रूप में नियमित रूप से गणेश जी की पूजा अर्चना करें। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया करें।

Recent Posts

More About Shoperclub