जन्माष्टमी और नंबर 8 का गहरा नाता
आज जन्माष्टमी है और इस दिन का नंबर 8 से खास कनेक्शन होता है। दरअसल श्री कृष्ण मूलांक 8 है। उनका जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। श्री कृष्ण और नंबर 8 का कनेक्शन काफी गहरा है। आज जन्माष्टमी के दिन बात करेंगे मूलांक 8 वालों की। जानते हैं कि आखिर ये लोग कैसे होते हैं? साथ ही जानेंगे इनके पॉजिटिव और नेगेटिव प्वाइंट्स..
शनि ग्रह से होता है संबंध
मूलांक 8 वालों का सीधा संबंध शनि ग्रह से होता है। ऐसे लोगों को बड़ी सफलता हासिल होती है। हालांकि शुरुआत में इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब शनि की कृपा इन पर होती है तो इन्हें दुनिया की कोई भी ताकत आगे बढ़ने से नहीं रोक पाती है।
दिखावे से करते हैं नफरत
मूलांक 8 वालों को दिखावे से बहुत चिढ़ होती है। ना तो इन्हें ऐसा करना पसंद है और ना इन्हें ऐसा करने वाले लोग पसंद हैं। अगर उनके आसपास ऐसे लोग हो तो वो उनसे दूरी बनाकर ही चलते हैं।
समाज में पाते हैं खूब मान-सम्मान
मूलांक 8 वाले कर्म पर खूब भरोसा करते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में होते हैं, उसमें बहुत मेहनत करते हैं। ऐसे में ये अपने काम में निपुण होते हैं और समाज में लोग इन्हें खूब मान-सम्मान देते हैं। ये दूसरों की भी खूब इज्जत करते हैं।
हर परिस्थिति में ढल जाते हैं
मूलांक 8 वाले लोगों की खास बात ये है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में ये लोग ढल जाते हैं। ये लोग काफी खुशमिजाज होते हैं और ऐसे में हर परिस्थिति का हंसकर सामना कर लेते हैं। इस वजह से इनके आसपास काफी पॉजिटिविटी होती है।
फाइनेंस को अच्छे से करते हैं मैनेज
पैसों के लेनदेन में ये लोग काफी अच्छे होते हैं। वहीं फाइनेंस से जुड़ी चीजों को ये लोग अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। मनी मैनेजमेंट इन्हें अच्छे से आता है
जजमेंटल होते हैं नंबर 8 वाले
मूलांक 8 वाले थोड़े से जजमेंटल होते हैं। हालांकि ये न्यायप्रिय भी खूब होते हैं। ऐसे में अगर ये लोग लॉ से जुड़ी चीजें करते हैं तो खूब सफलता मिलती है।
Pic Credit to pinterest.com