Hair Care: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे और घने हों तो सबसे पहले उनकी जड़ यानी स्कैल्प और हेल्थ पर ध्यान दें. हेल्दी डायट लें, ज्यादा स्ट्रेस से बचें और नेचुरल तरीके से अपने बालों की देखभाल करें.
Hair Care: चाहे लड़की हो या लड़का हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हों. लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद बाल न तो बढ़ते हैं और न ही उनकी वॉल्यूम बढ़ती है. नतीजा यह होता है कि लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते रहते हैं लेकिन असली कारणों को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी अपने बालों को लंबा और घना करने की लाख कोशिशें कर चुके हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बाल लंबे और घने नहीं हो पा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इन चौंकाने वाली वजहों के बारे में विस्तार से.
न्यूट्रिशन की कमी
बालों के हेल्दी ग्रोथ के लिए शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स चाहिए. आयरन, बायोटिन, विटामिन-डी और प्रोटीन की कमी सीधे तौर पर हेयर ग्रोथ को अफेक्ट करता है. अगर आपकी डायट बैलेंस्ड नहीं है तो आपके बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और उनकी लंबाई भी रुक जाती है.
केमिकल लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
आजकल हम अपने बालों पर हेयर जेल, स्प्रे, डाई और स्ट्रेटनिंग-रीबॉन्डिंग जैसे ट्रीटमेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं. इनमें मौजूद केमिकल्स बालों की जड़ों को डैमेज कर देते हैं. इससे बाल पतले, ड्राई और डैमेज हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी ग्रोथ रुक जाती है.
हार्मोनल इम्बैलेंस
हार्मोनल बदलाव भी बालों की हेल्थ को काफी अफेक्ट करते हैं. खासकर महिलाओं में थायरॉयड, पीसीओडी या प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल इम्बैलेंस से बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ रुक जाना बहुत आम समस्या है.
स्ट्रेस और नींद की कमी
अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं या फिर नींद पूरी नहीं कर पाते तो इसका असर सीधे आपके बालों पर पड़ता है. स्ट्रेस से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता जिससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं. वहीं, नींद की कमी से भी शरीर को रिपेयरिंग का समय नहीं मिलता और बाल टूटने और झड़ने लगते हैं.
स्कैल्प की देखभाल न करना
बालों की असली जड़ स्कैल्प होती है इसलिए अगर स्कैल्प गंदा, ऑयली या डैंड्रफ से भरा हो, तो बालों की ग्रोथ रुक सकती है. बहुत से लोग केवल शैंपू और कंडीशनर पर ध्यान देते हैं, लेकिन स्कैल्प की डीप क्लीनिंग और मसाज को नजरअंदाज कर देते हैं.
एक्सेसिव हीट टूल्स का इस्तेमाल
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसे टूल्स बार-बार इस्तेमाल करने से बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. नतीजा यह होता है कि बाल कमजोर होकर जल्दी टूट जाते हैं और उनकी लंबाई बढ़ नहीं पाती.
जेनेटिक्स की वजह से
कुछ मामलों में बालों का लंबा और घना न होना जेनेटिक्स भी हो सकता है. यानी अगर आपके परिवार में बाल पतले और कम घने हैं तो आपके साथ भी यह समस्या हो सकती है. हालांकि, सही केयर और डायट से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.