मंगल के प्रभाव के कारण आप साहसी व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे। आप कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने के लिए अक्सर तैयार देखे जाएंगे। कभी-कभी आपके स्वभाव में काफी जल्दबाजी देखने को मिल सकती है। स्वाभाविक है कि कई बार जल्दी के नुकसान भी देते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध या आवेश तुलनात्मक रूप से अधिक देखने को मिल सकता है। इन कारणों से आपके कई शत्रु भी रह सकते हैं। सामान्य तौर पर आप धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति होंगे और आपको दान पुण्य जैसे कार्य पसंद होंगे लेकिन इन सब के बावजूद भी कई बार आपको प्रैक्टिकल बातों को समर्थन करते हुए भी देखा जाएगा। भाइयों और मित्रों के लिए सदैव तत्पर रहना आपका स्वभाव रह सकता है। हालांकि इन्हीं लोगों के साथ कभी-कभी आपका विवाद भी रहेगा लेकिन इन सब के बावजूद भी आप अपने भाई बंधुओं से खूब प्रेम करने वाले होंगे।
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 8, 8, 1, 7, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। अंक 9 का अंक 8 के साथ औसत या फिर कुछ मामलों में एवरेज से बेहतर संबंध माना गया है। क्योंकि इस वर्ष आपके मामले में अंक 8 दो बार रिपीट हो रहा है, लिहाजा आपके कामों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है लेकिन धैर्य के साथ किया गया काम अच्छे परिणाम भी देना चाहेगा। इस वर्ष स्वयं के लिए विश्वास बनाए रखना उचित रहेगा क्योंकि कभी-कभार ऐसा देखने को मिल सकता है कि आपका खुद पर भी विश्वास न रहे।
ऐसी स्थिति में कामों में कठिनाइयां अधिक रह सकती हैं। वहीं फुली कॉन्फिडेंट रहने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वैसे तो इस वर्ष किसी नई कार्य योजना के आगे बढ़ने की उम्मीद कम है लेकिन यदि आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए थोड़ी सी एक्स्ट्रा मेहनत करने के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। क्योंकि लगातार की गई मेहनत ही सफलता दिलाएगी।
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, यदि बीच में ही हताश होकर कामों को छोड़ देंगे तो स्वाभाविक है कि धन और समय दोनों बेकार जा सकते हैं। अतः भली भांति योजना बनाकर खूब मेहनत करके चीजों को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को तैयार रखना हो तभी किसी नए काम में लगना उचित रहेगा। यदि आप प्राइवेट जॉब कर रहे हैं और विदेश जाने की कोशिश में हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी से जुड़े लोग साल के पहले हिस्से में थोड़ी सी कठिनाई का सामना कर सकते हैं जबकि साल का दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है।
प्रमोशन अथवा स्थानांतरण के लिए की जा रही कोशिश कामयाब हो सकती है। विवाह आदि से संबंधित मामलों के लिए साल अच्छा है लेकिन प्रेम और दांपत्य संबंधी मामलों में एवरेज परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल को थोड़ा सा कमजोर कहा जाएगा। हालांकि योग और व्यायाम का सहारा लेने वाले लोग अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने में सफल रहेंगे।
उपाय: सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। नियमित रूप से आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गरीबों और जरूरतमंद लोगों की यथासमथ मदद किया करें।