बुध के प्रभाव के कारण आप हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति होंगे। तर्क वितर्क और हाजिर जवाबी आपका मुख्य गुण हो सकता है। सामान्य तौर पर आप किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करते हैं लेकिन कभी कभार कन्फ्यूजन की स्थिति भी देखने को मिलती है। ऐसे में आपको एक्सपर्ट एडवाइस लेना उचित रहेगा। अच्छे कपड़े और गहने आदि का शौक आपको हो सकता है। आपकी बातचीत का तौर तरीका इतना अच्छा रहेगा कि लोग उससे खूब प्रभावित होंगे। फलस्वरूप आप लोगों से बड़ी चतुराई के साथ अपना काम निकलवा सकते हैं। यदि आपके स्वभाव में जल्दबाजी के गुण अधिक हों तो उन पर संयम रखना की कोशिश करें। क्योंकि जल्दबाजी के चक्कर में आपके काम कई बार बिगड़ सकते हैं। वहीं धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में तथा बड़े बुजुर्ग और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 4, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसे में आपको इस साल तथ्यात्मक ढंग से काम करने की आवश्यकता पड़ेगी। वैसे भी आप आंकड़ों व पुराने अनुभवों के आधार पर निर्णय लेने की कोशिश करते हैं लेकिन इस वर्ष उस कोशिश को पूरी गंभीरता के साथ करना है। हालांकि 5 और 4 के बीच के संबंध सामान्य तौर पर अच्छे माने गए हैं लेकिन 5 और 8 के बीच के संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। बाकी के अंकों के साथ आपके मूलांक के संबंध सामान्य तौर पर अच्छे हैं। अतः इस वर्ष कोई बड़ी विसंगति नहीं आएगी लेकिन किसी गलतफहमी में पड़कर या किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। जो भी निर्णय हों तथ्यात्मक रूप से परीक्षण करने के बाद ही लें।
किसी भी काम को करने के लिए मध्य का रास्ता अपनाना जरूरी रहेगा। क्योंकि अंक 8 कुछ मामलों में आपके मूलांक का विरोध कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अंक 8 के स्वामी के मिजाज के अनुसार अर्थात शनि के मिजाज के अनुसार काम करने की आवश्यकता रहेगी। यानी कि धीरे-धीरे धैर्य पूर्वक काम करेंगे तो कामों में सफलता मिल जाएगी। जल्दबाजी या अनुभवहीनता के आधार पर काम करना उचित नहीं रहेगा। अनुशासित ढंग से काम करना है, मेहनत करना है और किसी भी गलत काम में स्वयं को नहीं जोड़ना है। ऐसा करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक मामलों में कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि की खरीदारी के लिए भी कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। संतान के साथ आपसी संबंध कमजोर न होने पाएं, इस बात की कोशिश करनी है। जिससे आप प्रेम करते हैं अथवा आपके जीवन साथी या जीवन संगिनी के प्रति किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी है। इन सावधानियां को रखने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे अर्थात साल 2024 आपके लिए एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। गलतियां होने की स्थिति में नुकसान होगा तो वहीं सावधानी पूर्वक काम करने की स्थिति में एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
उपाय: मां सरस्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी है। साल में कम से कम एक बार अपने वजन के बराबर सात प्रकार का अनाज गरीबों में बांटना है। माथे पर नियमित रूप से हल्दी का टीका लगाना है।