मूलांक 4 का अंक ज्योतिष 2024

Dec 15, 2023
Loshu & Numerology
मूलांक 4 का अंक ज्योतिष 2024

मूलांक 4 का अंक ज्योतिष 2024

राहु के प्रभाव के चलते आपकी जीवन में उलझाव या भटकाव तुलनात्मक रूप से ज्यादा रह सकते हैं। हालांकि यह अंक तेजी के साथ तरक्की देने वाला भी है। अर्थात आपके जीवन में बहुत कुछ अचानक से होता होगा। आपके भीतर कुछ बड़ा और क्रांतिकारी करने के भाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब आपका कोई कुशल मार्गदर्शक दिल से आपको गाइड करें। गलत संगति होने की स्थिति में यह अंक गलत कार्यों की ओर ले जाने का भी काम करता है। हालांकि आप अपने परिवार के लोगों का पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें खुश रखना चाहते हैं लेकिन यदि बार-बार कोई आपकी भावनाओं को आहत करता है तो आप निष्ठुर भी हो सकते हैं।

हो सकता है कि आपको सच्चे और अच्छे मित्र कम संख्या में मिले या फिर आप काम मित्र बनाना कम पसंद करें। धैर्य और संयम के साथ काम करने की स्थिति में, साथ ही साथ किसी योग्य मार्गदर्शक की सलाह लेकर आगे बढ़ाने की स्थिति में अच्छी कामयाबी संभव होगी।

अंक ज्योतिष 2024 संकेत दे रहा है कि साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 3, 8, 1, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। यद्यपि अंक 3 का वार्षिक अंकफल में हस्तक्षेप सामान्य तौर पर अच्छा माना गया है लेकिन आपका मूलांक 4 के साथ तीन के संबंध औसत लेवल के माने गए हैं। अतः यह साल आपको एवरेज से कुछ हद तक बेहतर परिणाम दे सकता है। इस वर्ष आपकी योजनाओं में और आपकी कार्यशैली तथा कोशिशों में कुछ असामंजस्य देखने को मिल सकता है। अर्थात आप योजनाएं तो बहुत अच्छी बनाएंगे लेकिन कुछ मामलों में आपका तजुर्बा उतना नहीं रहेगा जितना उसे काम की डिमांड है। यदि आप किसी गलतफहमी में पड़कर सिर्फ अपने ही विचारों तक सीमित रहते हुए उस काम को करना चाहेंगे तो हो सकता है कि आप उसमें पीछे रह जाएं। ऐसी स्थिति में आप तजुर्बे वाले वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन ले सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में आप बड़ी और उत्कृष्ट सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं।

किसी के बहकावे में अथवा किसी गलतफहमी में आकर कोई बड़ा रिस्क या निवेश करना उचित नहीं रहेगा। यदि आप ऐसा करेंगे तो न केवल आप विषम परिस्थितियों से स्वयं को बचा सकेंगे बल्कि आप कामों में सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि यह साल आत्म मंथन के लिए जाना जाएगा। ऐसे में आप आप मंथन करिए इसके बाद कुछ नया करिए और लोगों के बीच में उसको ले जाइए; जिससे आपको सफलता मिल सकेगी। आर्थिक मामलों में इस वर्ष कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है। पारिवारिक मामलों को अच्छा रखने के लिए स्वयं को गलतफहमियों से बचाना है। यदि प्रॉपर्टी इत्यादि से संबंधित मामलों में अच्छी तरह से पड़ताल करके काम करेंगे तो आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। संतान संबंधी मामलों में आपसी गलतफहमियों से बचना है। एक दूसरे को समझने की पूरी कोशिश करनी है। इसी तरह लव लाइफ में भी एक दूसरे के चाल चरित्र पर संदेह न करके आप अपनी लव लाइफ को बेहतर रख सकेंगे। दांपत्य जीवन में भी इन्हीं सावधानियां को रखने की जरूरत रहेगी। अर्थात कुछ सावधानियां को रखने की स्थिति में साल 2024 आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकेगा।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का टीका लगाए। प्रत्येक चौथे महीने जटा वाले चार सूखे नारियल बहते हुए पानी में बहाएं। सफाई कर्मी को शनिवार के दिन चार मूलियां दान करें। ऐसा महीने में अथवा कम से कम चौथे महीने में एक बार जरूर करें।

Recent Posts

More About Shoperclub