बृहस्पति के प्रभाव के चलते आप अनुभवी व्यक्ति के रूप में जाने जाएंगे। आप न केवल सीखने पर यकीन रखते हैं बल्कि आपको सिखाना भी अच्छी तरह से आता है। चीजों को समझना और समझाना आपको पसंद होगा। यद्यपि आप अनुशासन के भीतर रहना पसंद करते हैं लेकिन अयोग्य व्यक्ति के अंडर में रहकर काम करना आपको पसंद नहीं आएगा। यानी कि कोई आपका मार्गदर्शन करें यह अच्छी बात है लेकिन यदि वह व्यक्ति उस विषय वस्तु को ठीक से न जानने के बाद भी उस विषय में आपको ज्ञान दे; यह आपको पसंद नहीं आएगा। सामान्य तौर पर आप हर परिस्थिति में अपने अनुभव के चलते प्रसन्न रहने की काबिलियत रखते हैं। यद्यपि आपको हंसी मजाक पसंद है लेकिन मजाक मजाक में अमर्यादित होना आपको अच्छा नहीं लगता। सामान्य तौर पर आप स्वभाव से धार्मिक व्यक्ति होने चाहिए। दान, पुण्य व धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ना आपको पसंद हो सकता है। आप वरिष्ठों, बुजुर्गों, गुरुजनों और धार्मिक व्यक्तियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम करने की स्थिति में काफी उन्नति कर सकेंगे।
अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 2, 8, 2 और 4 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा। ऐसी स्थिति में साल 2024 आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। कुछ नया और विशेष करने की चाहत मन मस्तिष्क में तेजी से मजबूत होगी और कोशिश करने पर इस वर्ष आप कुछ नया करने में कामयाब भी रहेंगे। विशेष बात यह कि यह साल आपको कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन के बीच सामंजस्य से बिठाने की विशेष ताकत देगा। ऐसी स्थिति में आप न केवल अपने कार्य क्षेत्र को नई दिशा और नया लेवल देने में कामयाब रहेंगे बल्कि आप निजी जीवन के बीच भी अच्छा संतुलन बिठाने में कामयाब रहेंगे। क्योंकि आपका मूलांक 3 है ऐसी स्थिति में आर्थिक व्यवस्थापन आपके स्वभाव में शामिल है। स्वाभाविक है कि ऐसा व्यक्ति आर्थिक मामलों में कोई बड़ी समस्या फेस नहीं करता है।
विशेष कर तब जबकि इस वर्ष आपको अंक 2 का सपोर्ट मिल रहा है। तो आप आर्थिक मामले में काफी अच्छा कर सकते हैं। निवेश का कोई नया रास्ता भी इस वर्ष आपको मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में भी इस वर्ष आप काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। आप घर परिवार की समस्याओं को लेकर थोड़ा सा भावुक रह सकते हैं। हालांकि परिजनों की समस्या दूर करने के लिए की गई कोशिश कामयाब रहेगी। अर्थात आप परिजनों को सुख पहुंचाने में काफी हद तक कामयाब होते हुए देखे जा सकेंगे। नए वाहन इत्यादि क्रय करने के लिए यह साल काफी मददगार रह सकता है। यदि आप अपने जन्म स्थान से दूर रह रहे हैं और वहां पर कोई भूमि या भवन खरीदना चाह रहे हैं तो इस मामले में भी साल 2024 आपके लिए मददगार हो सकता है। निजी संबंधों में इस वर्ष आप काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। आपकी लव लाइफ का मामला हो अथवा दांपत्य जीवन का हर मामले में आप काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। अंक ज्योतिष 2024 के अनुसार, साझेदारी की शुरुआत हो या फिर साझेदारी का कोई काम; उन मामलों में भी आप काफी अच्छा करेंगे। अर्थात साल 2024 आपके सौभाग्य को बढ़ाने वाला और आपके भीतर और विनम्रता के भाव देने वाला कहा जाएगा।
उपाय: माता और तथा मातातुल्य स्त्रियों की सेवा सत्कार करते हुए उनका आशीर्वाद लें। शिवजी के मंदिर जाकर वहां पर उनका मंत्र या चालीसा जपें। साथ ही जब कभी संभव हो तब विशेष कर प्रत्येक महीने या फिर हर दूसरे महीने रुद्राभिषेक करवाएं। ये उपाय आपको और भी बेहतर परिणाम दिलाने में मदद करेंगे।