भारत के 5 सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं, देखें लिस्ट

Dec 25, 2023
Latest Updates
भारत के 5 सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं, देखें लिस्ट

भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है। इसकी कुल अर्थव्यवस्था 3737 अरब डॉलर की है। अर्थव्यवस्था में विशेष रूप से यहां के कारोबारियों का भी सहयोग है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम हुरुन रिचलिस्ट 2023 के माध्यम से भारत के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जानेंगे। 

भारत विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं वाला देश है। इसके साथ ही भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भी है, जो कि 3737 अरब डॉलर की है। वहीं, यदि इसकी तुलना विकसित देशों से करें, तो अमेरिका(26,854) अरब डॉलर, चीन(19,374 अरब डॉलर), जापान(4410 अरब डॉलर) और जर्मनी(4,309 अरब डॉलर) है।

भारत की अर्थव्यवस्था में यहां के उद्योगपतियों का अहम स्थान है, जो कि विकास के पहिये को रफ्तार देने में मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं। कुछ समय पहले जारी की गई हुरुन रिचलिस्ट 2023 में भारत के अमीर व्यक्तियों की सूची भी जारी गई है। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

दुनियाभर में कुल संपत्ति के हिसाब से मूल्यांकन करने वाली हुरुन रिचलिस्ट 2023 के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास कुल संपत्ति 8.08 लाख करोड़ है। बीते पांच वर्षों में अंबानी की कुल संपत्ति में 2.1 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 


भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें, तो दूसरे पायदान पर अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी हैं। अडानी के पास कुल संपत्ति 4.74 लाख करोड़ रुपये है। साल 2022 में गौतम अडानी पहले स्थान पर गए थे, लेकिन अंबानी ने उन्हें तीन लाख करोड़ से पीछे कर दिया। 

 

भारत का तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें, तो तीसरे पायदान पर सिरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला हैं, जिनके पास 2.78 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

 

भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति

भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें, तो हुरुन रिचलिस्ट में चौथे पायदान पर एचीसीएल कंपनी के शिव नाडर ने जगह बनाई है। नाडर के पास 2.28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पांचवें पायदान पर लंदन में रहने वाले गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली हैं, जिनके पास 1.76 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। गोपीचंद हिंदूजा, हिंदूजा समहू के सह-अध्यक्ष हैं, जो कि बस और ट्रक की प्रमुख निर्माता कंपनी है। इसके अलावा यह गल्फ ऑयल, हिंदूजा बैंक स्वीट्जरलैंड, इंडसइंड बैंक, हिंदूजा टीएमटी, हिंदूजा वेंचर्स और पीडी हिंदूजा अस्पताल समेत कई प्रमुख व्यावसाय में हैं।  

Recent Posts

More About Shoperclub