सिविल एग्ज़ाम न निकाल पाने के मुख्य कारण हैं :-
यूपीएससी /सिविल जैसे कठिन एग्ज़ाम को निकालने के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों ही तरह के माहौल का सही रहना ज़रूरी है। डॉ खुशदीप बंसल ने अपने शोध के दौरान पाया कि सिविल एग्ज़ाम में सफल न हो पाने के लिए कुछ दिशाएँ ज़िम्मेदार होती हैं। यदि इन दिशाओं में संतुलन न हो तो, कड़ी मेहनत के बाद भी परीक्षार्थी एग्ज़ाम नहीं निकाल पाते हैं।
महावास्तु से समझते हैं कि दिशाओं में असंतुलन और एग्ज़ाम न निकाल पाने में क्या संबंध है:
| उत्तर (अवसर) | यहाँ पर अगर लाल या पीले रंग की दीवार, सोफा, पर्दे, बेडशीट हो तो टाइम मैनेजमेंट स्किल प्रभावित होता है। |
| उत्तर-पूर्व (स्पष्टता) | इस दिशा के अव्यवस्थित रहने से कंसंट्रेशन पर प्रभाव पड़ता है,फोकस बेकार की चीज़ों पर जाता है। |
| पूर्व (नेटवर्किंग) | यहाँ पर कोई अव्यवस्थित चीज़ या टॉयलेट होने से तैयारी करने वाला व्यक्ति सही गाइडेंस से वंचित रह जाता है। |
| दक्षिण-पूर्व (अग्निकुंड) | यह उत्साह की दिशा है, यहाँ गड़बड़ी होने से पढ़ाई में बोरियत पैदा होने लगती है। |
| दक्षिण (आराम) | यहाँ काला या नीला रंग होने से नींद पूरी नहीं हो पाती जिससे व्यक्ति प्रेशर नहीं झेल पाता और स्ट्रेस में रहता है। |
| दक्षिण-पश्चिम (स्किल) | इस दिशा में हरा रंग होने से, सही जानकारी न मिल पाने के कारण इंटरव्यू में बाधा आती है। |
| पश्चिम (टार्गेट) | यह टार्गेट की दिशा है, यहाँ लगी कोई भी चीज़ अन्तर्मन को प्रभावित करती है। |
| उत्तर-पश्चिम (वायु) | इस दिशा के अव्यवस्थित होने से मन विचलित रहता है और विचारों में स्पष्टता की कमी होती है। |
सिविल एग्ज़ाम के लिए महावास्तु उपाय-
अपने शोध से डॉ खुशदीप बंसल ने पाया है कि घर में कुछ बदलाव करके सिविल एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे लोग,महावास्तु द्वारा दिए गए उपायों से एकाग्रता और स्पष्टता के साथ,सही मार्गदर्शन से एग्ज़ाम में कामयाबी पा सकते हैं।
क्या करें ?
लोगों द्वारा पाएँ गए परिणाम
महावास्तु सलाह को अपनाकर 4-5 सप्ताह के भीतर ही,हज़ारों लोगों ने अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पाएँ हैं। इन उपायों को अपनाकर आप भी कुछ ही हफ्तों में जीवन में एकाग्रता पा कर, सही मनोस्थिति के साथ यूपीएससी जैसे कठिन एग्ज़ाम में भी कामयाबी पा सकते हैं।