जन्माष्टमी पर चाहिए राधा-कृष्‍ण जैसा लुक तो फॉलो करें ये टिप्स, बच्चों से लेकर बड़े ऐसे हो तैयार

Aug 16, 2025
Trending
जन्माष्टमी पर चाहिए राधा-कृष्‍ण जैसा लुक तो फॉलो करें ये टिप्स, बच्चों से लेकर बड़े ऐसे हो तैयार

राधा-कृष्‍ण जैसे लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स

देशभर में हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह खूबसूरत झांकियां लगाई जाती हैं, जिसमें लोग राधा-कृष्ण की तरह सजते-संवरते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की तरह तैयार होना चाहते हैं या अपने बच्चों को तैयार करना चाहते हैं तो ये राधा-कृष्ण ट्रेडिशनल लुक आइडियाज आपकी मदद कर सकते हैं।राधा की तरह पहनें लहंगा

जन्माष्टमी पर महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी या लहंगा-चोली ही होती है। लेकिन अगर आप किसी खास समरोह या झांकी में शामिल होने के लिए राधा रानी वाला लुक कैरी करना चाहती हैं तो घाघरा-चोली पहन सकती हैं। लहंगे के दुपट्टे को इस तरह सेट करें कि यह आपके सिर को भी ढक ले। जन्माष्टमी पर आप लहंगे या साड़ी के लिए पेस्टल पिंक, हल्का पीला, सफेद या मिंट ग्रीन जैसे हल्के रंग पसंद कर सकती हैं। Pic Credit : Sri Ram Pinterest

राधा लुक को खास बनाएगी नथ

राधा लुक को आकर्षक बनाने के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ नथ जरूर कैरी करें। आप चाहे तो मोतियों वाली नथ पहन सकती हैं, यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।


फूलों के गहनें

जन्माष्टमी के दिन राधा लुक को कैरी करने के लिए सोने-चांदी की जगह फूलों के गहनें पहनें। कहा जाता है कि राधा रानी हमेशा फूलों के गहनें पहना करती थीं।



तिलक

बच्चे को भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का श्रृंगार करते समय ध्यान रखें कि माथे पर लाल और चंदन का तिलक जरूर लगाएं।

बच्‍चों और पुरुषों के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन

बात अगर छोटे बच्चों या पुरुषों की करें तो उन्हें भगवान श्री कृष्‍ण जैसा लुक कैरी करने के लिए हल्के रंग वाला धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा किसी खास समारोह या झांकी के लिए तैयार होने के लिए लड़के धोती पहनकर हाथ में मुरली और सिर पर मोर पंख वाला मुकुट भी पहन सकते हैं।

राधा की तरह पहनें लहंगा


Recent Posts

More About Shoperclub